@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2024)
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर नवयुवकों से ठगी करने वाले गैंग के सरगना को देहरादून से गिरफ्तार किया है।उत्तरखण्ड एसटीएफ ने देहरदून से किया गिरफ़्तार
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्त पंकज सिंह के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद पिथौरागढ़ में नवयुवको से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर थाना क्षेत्र जौलजीवी से लगभग 70 लाख रुपये तथा पिथौरागढ़ व जाजरदेवल थाना क्षेत्रों आदि से लाखों रुपये की ठगी की गयी थी।
इन अभियुक्तों द्वारा बाकायदा एक गैंग बनाया गया था। गैंग लीडर पंकज सिंह अपने 03 साथियों के साथ मिलकर सेना ( आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ) में नौकरी दिलाने के नाम पर जौलजीवी , पिथौरागढ़ व जाजरदेवल आदि क्षेत्रों नवयुवकों को गुमराह कर धनोपार्जन करते थे। इस गैंग के भय के कारण कोई भी जनता का व्यक्ति मुकदमा लिखाने की हिम्मत नही जुटा पाता था।
प्रभारी निरीक्षक जौलजीवी द्वारा 16 दिसंबर 2023को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में एक मुकदमा थाना जौलजीवी में दर्ज करवाया था । इस गैंग के सदस्यों के विरुद्ध उत्तराखण्ड के कई और थानों में भी इस गैंग के सदस्यों के विरुद्ध ठगी व धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज हैं। तभी से अभियुक्त पंकज सिंह फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एसटीएफ द्वारा लगातार काम किया जा रहा था । बीती रात्रि टीम को अभियुक्त के देहरादून में होने महत्वपूर्ण इनपुट मिला जिस पर टीम द्वारा छापा मारकर पंकज सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी प्लॉट नं0 G/F/K H.NO. 45/25/2 निकली बिहार एक्सटेंशन बपरोला पश्चिमी दिल्ली (दिल्ली) उम्र 29 वर्ष को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभि0 को थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की इस कार्यवाही में अ0उ0नि0 प्रकाश भगत की अहम विशेष भूमिका रही।
पकड़े गए अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में उ0नि0 बृजभूषण गुररानी,उ0नि0 यादवेन्द्र बाजवा, उ0नि0 विद्यादत्त जोशी, अ0उ0नि0 प्रकाश भगत ,मु0आरक्षी संजय,आरक्षी महेन्द्र नेगी, आरक्षी विजेन्द्र चौहान, आरक्षी मोहन असवाल,मु0आरक्षी रियाज अख्तर,मु0आरक्षी रविन्द्र बिष्ट तथा जनपद पिथौरागढ़ की ओर से निरीक्षक संजीव कुमार,निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी, मु0आरक्षी पूरन सिंह,आरक्षी जीवन सिंह आदि शामिल रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal