Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: हरिद्वार-नैनीताल सीट पर कांग्रेस को क्यों टेंशन? BJP तैयार तो बाकियों का इंतजार

@शब्द दूत ब्यूरो (18 मार्च 2024)

उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। ऐसे में प्रचार के लिए अब 31 दिन ही शेष हैं, लेकिन कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल संसदीय सीट पर अभी तक प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाई है।

उत्तराखंड में भाजपा आम चुनाव का कार्यक्रम जारी होने से पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। इसके विपरीत कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवार तय कर पाई है। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर टिकट अब तक नहीं हुए हैं।

इस बीच 20 मार्च से उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पास हरिद्वार और नैनीताल में प्रचार के लिए अन्य के मुकाबले काफी कम समय बचेगा।

हरिद्वार का टिकट हरीश रावत और करन माहरा के बीच फंसा हुआ है, यहां हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए पैरवी कर रहे हैं, लेकिन माहरा कम से कम वीरेंद्र रावत के नाम पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

दूसरी तरफ नैनीताल में यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत, महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी कई दावेदार होने से पार्टी फैसला नहीं ले पाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक शेष टिकटों पर अब 19 मार्च के बाद ही फैसला होने की संभावना है।

तब तक संगठन अपने स्तर से सभी जगह चुनावी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। दूसरी ओर, बीजेपी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी संसदीय सीटों पर प्रचार भी शुरू कर दिया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-