Breaking News

क्या यहां भी चलेगा बुलडोजर? उत्तराखंड में इस राष्ट्रीय राजमार्ग तक पर अतिक्रमण, बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

@शब्द दूत ब्यूरो (18 मार्च 2024)

विकासनगर। हरबर्टपुर-विकासनगर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर हो रही है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण अतिक्रमण क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। हिंदू जन जागृति संगठन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग उप जिलाधिकारी से की है।

दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हरबर्टपुर व विकासनगर शहर के मुख्य बाजार के साथ शहर के बाहरी क्षेत्र से होकर गुजरता है। शहर के भीतर जहां बाजार में मार्ग पर अतिक्रमण है, वहीं बाहरी इलाकों में भवन निर्माण सामग्री विक्रय करने वाले आवाजाही को बाधित कर रहे हैं।

हिंदू जन जागृति संगठन के महासचिव सुशील साहू का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर स्थित भवन निर्माण सामग्री के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पास अपने गोदाम नहीं होने के कारण वह अधिकतर सामान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर रखकर विक्रय कर रहे हैं।

मार्ग के किनारों पर इस प्रकार का सामान रखने से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए जा रहे अतिक्रमण को हटाएने की मांग की है। शिकायत करने वालों में अरविंद शर्मा, संजय बौद्ध, संजय शर्मा, राहुल, रोहित पाल शामिल हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-