@शब्द दूत ब्यूरो (18 मार्च 2024)
काशीपुर। ग्राम कुंडेश्वरा निवासी केहरी सिंह के लिए एक समाजसेवी और एक अस्पताल ने संजीवनी की तरह काम कर उदारता की मिसाल कायम कर दी। केहरी सिंह का स्वास्थ्य काफी खराब था। विपन्न आर्थिक हालातों के चलते वह व उसके परिजन इलाज करा पाने में खुद को असमर्थ पा रहे थे।
गगन कंबोज को जब केहरी सिंह के ख़राब स्वास्थ्य और कमजोर आर्थिक हालत की जानकारी हुई तो अपने स्वभाव के अनुरूप उनसे रहा न गया। उन्होंने संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल हॉस्पिटल के एमडी मुकेश चावला, मनीष चावला और राज गुंबर को इस दयनीय स्थिति के बारे में बताया तो उन्होंने मानवीय संज्ञान लेते हुए इस मरीज को अपने यहां भर्ती कर लिया । केहरी सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। उत्तराखंड के काशीपुर में वह अपनी बेटी के ससुराल में रह रहा है। जिस कारण उसका जब आयुष्मान कार्ड काफी प्रयासों के बाद भी नहीं बन सका । ऐसे में उसे आयुष्मान सुविधा मिलनी मुश्किल हो गई लेकिन संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के एमडी मुकेश चावला समेत अन्य प्रबंधन ने सहृदयता दिखाते हुए निशुल्क उपचार करने का निर्णय लिया।
और फिर अस्पताल में तैनात प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर नमिता कामरा की देखरेख में इस रोगी का उपचार चला। उपचार के फलस्वरूप केहरी सिंह का स्वास्थ्य बेहतर हो गया। केहरी सिंह के परिजनों ने अस्पताल की हास्पिटैलिटी के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
आपको बताते चलें कि संजीवनी हॉस्पिटल पहले भी अनेक गरीब और असहाय रोगियों का निःशुल्क उपचार कर मिसाल कायम कर चुके हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के द्वारा किए गए उपचार के बाद अपने अनुभव को साझा किया। ठाकुरद्वारा निवासी शफीकन कहती है कि काश वह समय पर काशीपुर के संजीवनी अस्पताल में न पहुंचती तो आज जिंदा ना होती। मेरे परिजनों के पास पैसे भी बहुत कम थे मगर संजीवनी के संचालकों ने उसे पैसे की चिंता नहीं होने दी।
मुरादाबाद के जटपुरा निवासी श्रीमती शकुंतला कहती है कि वह बाजपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी। काशीपुर पहुंचने पर अचानक मुझे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई ।ऐसे में पैसे भी पास नहीं थे मगर जैसे तैसे जब संजीवनी पहुंची तो उसके मालिकों का व्यवहार मेरे प्रति भगवान जैसा रहा और समय पर मेरा समुचित उपचार हुआ और मैं अपने नवजात शिशु को लेकर खुशी-खुशी घर पहुंची। ऐसी एक नहीं अनेक घटनाएं हैं। पूछने पर संजीवन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश चावला, मनीष चावला और राजगुंबर कहते हैं कि यह सब मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद है वरना हम सेवा करने वाले कौन होते हैं? सब वह शेरावाली कराती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal