Breaking News

रामनगर :जान जोखिम में डालकर चुकुम गांव पहुंची पोलिंग पार्टी

नदी पार करते पोलिंग पार्टी के सदस्य

नितेश जोशी 

रामनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी को दुर्गम क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। ऐसा ही वाकया आज चुकुम गांव जा रही पोलिंग पार्टी के साथ पेश आया।  ग्रामीणों की मदद से कोसी नदी पार कर चुकुम गांव में आखिरकार  सकुशल पहुंच गई पोलिंग पार्टी।  नदी के पानी को देखकर एक बार तो पोलिंग पार्टी ने हिम्मत हार दी थी।  नदी पार करने से  इंकार कर दिया था। 

 तब पोलिंग पार्टी के साथ आये राजस्व उप निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल ने  हौसला बढ़ाया। बताते चलें कि  मतदान केंद्र संख्या 13 चुकुम में  कुल मतदाता 652 हैं,  जिसमे 316 पुरुष तथा 336 महिलाएं शामिल हैं।  आजादी के 72 सालों के बाद भी चुकुम गांव एक अदद पुल को तरस रहा है अभी भी विकास से कोसों दूर है।   गांव में  एक दशक से विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-