Breaking News

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी आया एनकोर, अब प्रत्याशी कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च, 2024)

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए प्रयोग के बाद अब देहरादून में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। निर्वाचन आयोग टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है।

इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट (एनकोर) से प्रत्याशी आनलाइन चुनावी नामांकन भर सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठकर ही प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित कराने के लिए किसी एक दिन प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना होगा, हालांकि उम्मीदवार पुरानी व्यवस्था से भी पेपर पर अपना नामांकन पहले की तरह कर सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग लगातार ऑनलाइन मोड की ओर बढ़ रहा है। चुनाव को पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत यह प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें एनकोर साफ्टवेयर ब्रह्मास्त्र बनकर आया है। इस बार के चुनाव में एनकोर के जरिये कई चुनावी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी सुविधा प्रत्याशियों के नामांकन की है। पहले प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचते थे, लेकिन आने वाले समय में यह बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसकी शुरूआत इस चुनाव से हो गई है, जो प्रत्याशी बगैर शक्ति प्रदर्शन के नामांकन दाखिल करना चाहेंगे वो एनकोर का प्रयोग कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि एनकोर को सभी उम्मीदवारों की सुविधा और चुनाव प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। एनकोर का पूरा नाम इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट है। इसके जरिये प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। वहीं निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच, शपथ पत्र, मतदाता संख्या, मतगणना, चुनाव परिणाम और डेटा प्रबंधन प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। नामांकन, हलफनामे, गिनती, परिणाम और डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया में भी यह मददगार बनेगा। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन दाखिल किए गए नामांकन की जांच भी इससे की जा सकेगी।

एनकोर पर उम्मीदवार आनलाइन नामांकन कर सकेंगे। नामांकनों का सत्यापन करना और उन्हें स्वीकृत या अस्वीकृत करना भी एनकोर ही करेगा। इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची बनाने में एनकोर मदद करेगा। इसके अलावा नामांकन और शपथ पत्र प्रक्रिया का डिजिटलीकरण-मतदाता और मतदान प्रक्रिया की ट्रैकिंग की जा सकेगी। चुनाव में मतदान प्रतिशत पर नजर रखने के लिए एनकोर मदद करेगा। एनकोर नामांकन की ऑनलाइन जांच भी करेगा साथ ही मतगणना की रिपोर्ट भी तैयार करेगा।

रैलियों का अन्य कार्यक्रमों के लिए एनकोर बड़ा मददगार साबित होगा। किसी भी आयोजन की अनुमति लेने के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों को भटकना नहीं होगा। अग्निशमन, शिक्षा, पुलिस, पर्यावरण, सीपीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र एक साथ एनकोर पर मिल सकेेगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-