Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा में जाने की चर्चाओं पर प्रीतम सिंह ने लगाया विराम, जानें क्या कहा

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च, 2024)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा, मेरी भाजपा के न तो किसी केंद्रीय और न ही किसी प्रदेश स्तर के नेता से बात हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कुछ लोग बिना चिंगारी के धुआं उड़ा रहे थे।

दरअसल, प्रीतम सिंह का इशारा टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने की ओर था। इससे पहले कांग्रेस के हलकों में भी प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं गरमा रही थीं। अटकलें थीं कि उन्हें भाजपा शामिल कराकर टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

अफवाहों पर चुटकी लेते हुए प्रीतम सिंह ने कहा, आने जाने की बात तो तब हो, जब उनकी किसी से बातचीत हुई हो। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके भाजपा में जाने की अफवाहें उड़ाई गई थीं। तब उन्होंने राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-