Breaking News

काशीपुर:नारी न्याय सम्मेलन में महिला उत्पीड़न पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

@शब्द दूत ब्यूरो (29 फरवरी 2024)

काशीपुर । नारी न्याय सम्मेलन में कांग्रेस नेत्रियों ने आज जमकर भाजपा सरकार को घेरा। यहां खड़कपुर देवीपुरा में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूरे देश में आज नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शोषण के खिलाफ महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कमर कर चुकी है। मणिपुर की घटना हो, उत्तराखंड की बहन अंकित भंडारी केस हो या फिर जंतर मंतर पर बैठने वाली महिला पहलवान के शोषण की बात हो भाजपा सरकार की हर मामले में खामोशी चोर की दाढ़ी में तिनका बताती है।

महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं के अंदर स्वाभिमान की भावना पैदा की जा रही है। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पूजा सिंह, उमा वात्सल,अचिता शर्मा, कुमकुम सक्सेना, शमा कुरैशी, रंजना गुप्ता, सुजाता शर्मा, बंदना डोभाल, आशा शर्मा, राजबत्रा आदि ने अपने विचारों को रखा। सम्मेलन की में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-