@शब्द दूत ब्यूरो (29 फरवरी, 2024)
उत्तराखंड से वर्ष-2023 के लिए नैनीताल निवासी जहूर आलम को रंगमंच निर्देशन के लिए और रूद्रप्रयाग निवासी डॉ. राकेश भट्ट को लोक रंगमंच के लिए गायन के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। साल-2023 का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार चमोली निवासी पुनीत डिमरी और अमित खंडूरी को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार थियेटर (संस्कृत व गढ़वाली रामलीला) के लिए प्रदान किया जा रहा है।
इसी तरह साल-2022 के लिए अकादमी ने अल्मोड़ा निवासी डॉ. लता तिवारी को शास्त्रीय लोकगायन, बागेश्वर निवासी डॉ. संजय पांडे को लोकसंगीत-गायन और देहरादून निवासी पार्थो राय चौधरी को शास्त्रीय ताल वादन-संतूर के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

