Breaking News

यूट्यूबर को छात्राओं के आसपास रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; शांति भंग में चालान

@शब्द दूत ब्यूरो (27 फरवरी 2024)

रुड़की। शहर की सड़कों पर टैडी मास्क पहनकर गलत तरीके से बाइक चलाने एवं  छात्राओं के आसपास रील बनाकर प्रसारित करने वाले यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का शांति भंग में चालान कर दिया है। 

पिछले कई दिनों से रुड़की की सड़कों पर एक यूट्यूबर की ओर से तरह-तरह की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जा रही थी। इतना ही नहीं कुछ वीडियो आपत्तिजनक भी हैं और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने बाइक नंबर एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने इस यूट्यूबर की तलाश शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने उसको सिविल लाइंस बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

पब्लिक प्लेस में रील बनाने से शांति व्यवस्था हो सकती है प्रभावित

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि युवक द्वारा स्कूल, कालेज जाती छात्राओं एवं युवतियों के आसपास में खड़े होकर वीडियो एवं रील बनाकर प्रसारित किया जा रहा था। स्कूल, कालेज के आसपास कई वीडियो बनाई गई। इससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इसके चलते युवक की तलाश कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अमन खान निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर बताया। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर दिया। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य लड़कों को भी चिह्नित करने में जुट गई है। 

स्पाइडर मैन का वीडियो भी हो रहा वायरल 

रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों में कई दिन से एक स्पाइडरमैन की वेशभूषा पहने युवक का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह युवक कभी फल की दुकान से फल खरीदते हुए नजर आ रहा है तो कभी वीडियो बनाते हुए, लोगों के साथ सेल्फी लेते हुए।

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-