Breaking News

बद्रीनाथ हाइवे पर भयानक दुर्घटना, टेंपो पर बोल्डर गिरा, पंजाब के पांच तीर्थयात्रियों की मौत

एक दर्दनाक हादसा आज बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ जिसमें पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल बताये जा रहे हैं। घटना तीनधारा के पास हुई। पंजाब के मोहाली के सिख  तीर्थ यात्री टेंपो ट्रैवलर संख्या पी बी 01ए 7524 से बद्रीनाथ की यात्रा पर आ रहे थे कि तीनधारा के पास टेंपो पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे जिसकी चपेट में आकर टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे पांच सिख तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
पांच घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अभी मृतकों के  नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-