नितेश जोशी
रामनगर। कोटाबाग से बीडीसी का एक प्रत्याशी लापता होने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कालाढूंगी थाने में दर्ज कराये जाने की भी खबर है। उधर आज पंचायत चुनाव की नाम वापसी का दिन है।
कोटाबाग से बीडीसी चुनाव में प्रत्याशी लाल सिंह बीते रोज से गायब है। चर्चाओं के मुताबिक उस पर नाम वापसी का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि एक पक्ष यह नहीं चाहता। पंचायत के एक पूर्व प्रतिनिधि पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस लापता बीडीसी उम्मीदवार की सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नही लगा है। स्थानीय पूर्व प्रतिनिधि पर अपहरण का आरोप हैै।


।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal