Breaking News

काशीपुर :सफेद कुर्ता पहने बाबा रामदेव का पुतला फूंका कांग्रेस ने

काशीपुर । महानगर कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरूद्ध बयान से आक्रोशित होकर  आज योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला महाराणा प्रताप चौक पर फूंका। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि  नौएडा के एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कांग्रेस पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्षा  सोनिया गांधी  के खिलाफ तथा  राहुल गांधी पर मोदी और अमित शाह की हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया था।  सहगल ने कहा कि बाबा रामदेव एक व्यापारी हैं न कि संत। बाबा के इस बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया था। इसके विरोध में देशभर में बाबा रामदेव के कांग्रेसजनों ने पुतले फूंके। इसी क्रम में आज काशीपुर महानगर कांग्रेस ने भी बाबा रामदेव का पुतला जलाया। 

काशीपुर में पुतला दहन की खास बात यह रही कि पुतला बाबा रामदेव का कम किसी नेता का ज़्यादा लग रहा था। अलबत्ता सफेद कुर्ते में बनाये गये पुतले के ऊपर रामदेव लिख दिया गया। अब ये अलग बात है कि बाबा रामदेव को सफेद कुर्ते में कभी देखा नहीं गया। बहरहाल ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-