Breaking News

हाईवे नंबर 58/7 की हालत खस्ता, इस बार टूटे पुश्तों और बोल्डर के बीच होगी चारधाम की यात्रा

@शब्द दूत ब्यूरो (17 फरवरी, 2024)

इस साल 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुल रहे हैं। लेकिन इस बार चारधाम की यात्रा आसान नहीं होगी क्योंकि जगह-जगह पुश्ते टूटे हुए हैं और हाईवे के बीच में बोल्डर पड़े हैं। शासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर टूटे पुश्तों के लिए बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लिहाजा चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को संवेदनशील हो चुके हाईवे पर हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ेगी।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक भ्वींट, बछेलीखाल, सौड़पानी, महादेवचट्टी, सिंगटाली, ब्यासी, शिवपुरी, गूलर, ब्रह्मपुरी में कई स्थानाें पर पुश्ते टूटे हैं। हाईवे पर पुश्ते टूटने के कारण हाईवे डबल लेन की जगह सिंगल लेन का रह गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से इन संवेदनशील स्थानों पर किसी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय भी नहीं किए गए। ऐसे में रात को आकस्मिक सेवा के वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। देवप्रयाग से ऋषिकेश तक करीब पांच से अधिक स्थानों पर हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे पड़े हैं। लेकिन इन बोल्डर को तोड़कर हाईवे से हटाने की बजाय एनएच श्रीनगर गढ़वाल ने इन्हें नुमाइश के लिए हाईवे पर रखा है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-