@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी, 2024)
हरिद्वार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने हल्द्वानी में हुए उपद्रव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रवियों को लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है और पुलिस तथा कानून अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसे खाली कर लिया गया है। इस स्थान पर थाना का निर्माण होगा। एक बेहतर थाना स्थापित करने के साथ ही अराजक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
