@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी 2024)
देहरादून। हल्द्वानी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार इन असामाजिक व अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के मूड में हैं।
धामी सरकार की सख्ती के चलते नैनीताल जिला प्रशासन ने हल्द्वानी शहर के 125 लोगों के 127 शस्त्र निलंबित कर दिए हैं। एसएसपी को इन सभी असलहों को पुलिस के पास जमा कराने का आदेश दिया गया है। यही नहीं हिंसा और आगजनी पथराव में शामिल दंगाईयों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने थाने की आगजनी में लूटे गए सरकारी कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन एफआईआर भी दर्ज की गईं हैं।
निलंबित 127 लाइसेंसी असलहों को तत्काल पुलिस को अपने कब्जे में लेने के आदेश दिए गए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
