Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०९ फरवरी २०२४*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शिशिर।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – चतुर्दशी प्रातः – ०७:१५ मि. तक उपरांत अमावस्या।
नक्षत्र – श्रवण रात्रि – १२:०१ मि. तक उपरांत धनिष्ठा।
योग – व्यतिपात रात्रि – ०७:३५ मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – धनिष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:३३ मि.।
सूर्यास्त – ०५:३५ मि.।
व्रत – मौन स्नान।
पर्व – मौनी अमावस्या।

*आज विशेष-* *श्रवण नक्षत्र व्यतिपात युत अति पुण्यदायी मौनी अमावस्या,मौन व्रत का पालन करते हुए प्रयाग काशी में गंगा तथा अन्य पवित्र नदियों में स्नान,स्नान दान श्राद्ध आदि की अनुदया अमावस्या,मन्वादि व युगादि अमावस्या,त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा),सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – १२:०१ मि. तक।*

*कल विशेष -* *गुप्त नवरात्र प्रारंभ गुप्त रूप से पूजा आराधना प्रारंभ,वल्लभाचार्य जयंती,पंचक प्रारंभ दिन – ११:१५ मि. से,यायी जययोग रात्रि – १०:२८ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन उत्तम है लाभ मिलेगा,अटके काम बनेगें,परिवार और मित्रो की मदद मिलेगी,पारिवारिक परिवेश अच्छा रहेगा,किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के योग हैं |

वृष राशि – आज समय आपके पक्ष में बना रहेगा,आर्थिक मसलों और अपने लाभ के सौदे पर अधिक ध्यान दें,पारिवारिक सहयोग बना रहेगा,यात्रा सुखद रहेगी |

मिथुन राशि – आज दिन आपके विपरीत है अतः शांति से काम करें,असामाजिक किस्म के लोगो से दूरी बनाकर रखें,किसी भी लालच वाली स्कीमों में न फसें,मेहनत करनी पड़ेगी तभी आगे लाभ मिलने की संभावना है |

कर्क राशि – आज का दिन आपके पक्ष में है परन्तु निरंतर सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी,सोच एवं कार्यशैली को व्यवस्थित रखें सर्वत्र प्रशंसा ही होगी,कार्यालय में लोगो का पूरा सहयोग मिलेगा,व्यापारीयों को लाभ कि स्थति बनेगी,लम्बी यात्रा पर जाने का योग है |

सिंह राशि – आज दिन मिश्रित रहेगा,काम तो आसानी से बन जायेगें परन्तु आगे परेशानी हो सकती है,शरीरिक कष्ट संभव है,परिवार का भी सहयोग मिलेगा,मन थोडा़ बैचेन हो सकता है,अप्रिय स्थति से निपटने में अपने आपको सक्षम पायेगें |

कन्या राशि – आज दिन ठीक ही रहेगा,अच्छे समाचार मिलने के कारण मन में उत्साह बढेगा,शरीरिक समस्या उभर सकती है परन्तु जल्दी ही निवारण भी हो जायेगा,धर्मिक कार्य सम्पन्न कर सकते हैं |

तुला राशि – आज दिन विपरीत स्थित वाला है,आलस्य नुक्सान दायक हो सकता है,लोग कमजोरियों का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं अत: सावधान रहने की जरुरत है,स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें,मन शांत रखें |

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है,पारिवारिक माहोल आपके पक्ष में रहेगा,खुशियाँ भरपूर मिलेगी,सब कुछ आपके हित में ही होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी,विरोधी पस्त होगें|

धनु राशि – आज का दिन कठिनाई भरा हो सकता है,अपनी सोच को बदले,कामों में कठिनाई आ सकती है,निकटतम व्यक्ति के कारण हानि संभव है,बड़े खर्च टालें |

मकर राशि – आज दिन अच्छा है,सभी काम बन सकते हैं,संतान से लाभ मिलेगा,घर में मेहमान आ सकते हैं,आय के भी नए रस्ते खुलेगें,यात्रा प्रवास अच्छा रहेगा |

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है,चिंता बढ़ सकती है,पारिवारिक बहस हो सकती है,किसी को कड़वा न बोलें अन्यथा अपमान भी सहन करना पड़ सकता है,शरीर के अंगो में दर्द हो सकता |

मीन राशि – आज का दिन अच्छा एवं उत्साह वर्धक है,अच्छे अवसर को पहचान कर उसका लाभ उठाने का प्रयास करें,किसी की मदद करनी पड़ सकती है,यात्रा लाभदायक रहेगी|

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में फिल्माई गई बेब सीरीज अतिथि सत्कारम के आठों एपिसोड जल्द ही यू ट्यूब पर, सीएम धामी ने किया पोस्टर व ट्रेलर रिलीज, निर्माताओं की दी बधाई

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2025) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-