@शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी 2024)
काशीपुर। श्रीराम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रभु श्रीराम मंदिर के पूर्ण होने पर सोमवार को पूर्ण होने पर महाराजा अग्रसेन पार्क में पहुँच कर श्री सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन कीर्तन व 1100 (ग्यारह सो) दीप प्रज्जवलन व आतिशवाजी की ।
दीप प्रज्जवलन कार्य में सर्वप्रथम त्रिलोकसिंह चीमा विधायक काशीपुर, प्रदीप पैगिया, निखिल कुमार पंत, नीरज कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल (पैगिया). चन्द्रभान सिंह, जयप्रकाश सिंह, डा०महेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र प्रसाद राय, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुभाष चन्द्र शर्मा, श्रीमती ऊषा चौधरी निवर्तमान मेयर काशीपुर, जे०पी०अग्रवाल, राजपाल सिंह, एम०पी० गुप्ता, महीपाल सिंह चौहान, शम्भूनाथ अग्रवाल, ए.के.बब्बर, मदनमोहन गोले, शिवमोहन अग्रवाल (बारदाना), इन्द्रमोहन अग्रवाल, राजकुमार सेठी पूर्व पार्षद व कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट आदि कई अन्य रामभक्तों ने बड़ी श्रद्धा व विश्वास के साथ दीप जलाये।
दीप प्रज्जवलन की खास बात यह रही कि दीप जलाते समय राम भक्त स्वयं प्रेरणा से जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम में तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज काशीपुर की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही । कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे सभी रामभक्तों का कहना था कि उन्होने कभी विश्वास नहीं किया था, कि उनके जीवनकाल में यह शुभदिन आयेगा कि भगवान श्रीराम की उनके नवनिर्मित मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा हो सकेगी।
दीप प्रज्जवलन व प्रशाद वितरण के बाद भारी मात्रा में की गई आतिशवाजी का भी रामभक्तों ने खूब आनन्द उठाया। श्रीराम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर के संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सभी रामभक्तों को इस महापर्व की हार्दिक बधाई देते हुए प्रभु श्रीराम से निवेदन किया कि यह शुभ दिन उनके जीवन में बार-बार आवे । धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर शाखा द्वारा निर्णय किया गया कि अगले वर्ष 22 जनवरी 2025 को पूरे विधि विधान के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।
धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री के के अग्रवाल एडवोकेट ने शब्द दूत से बातचीत में काशीपुर के अरविंद शर्मा के (जो अब ऋषिकेश में हैं) महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया कि जब छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया जा रहा था तो रामलला की मूर्ति जैसे ही नीचे गिरती और मलवे में दबती तो अरविंद शर्मा ने उसे तत्काल लपक लिया और श्रद्धा से से उसे उचित स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया। श्री अग्रवाल ने बातचीत के दौरान राम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता जताई और इसे विश्व भर के हिंदूओं के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
