@शब्द दूत ब्यूरो (20 जनवरी, 2024)
बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते मास्टर प्लान के सभी कार्य रोक दिए गए हैं। फिलहाल धाम में काम करने वाले 80 मजदूर और इंजीनियर लौट गए हैं। अब अप्रैल माह से यहां काम शुरू होगा।
धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ महायोजना के तहत द्वितीय चरण के सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट आदि काम चल रहे थे जबकि प्रथम चरण के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा था। लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने से अब वहां रहकर काम करना मजदूरों व इंजीनियरों के लिए संभव नहीं था। इस कारण परियोनजा के काम में लगे लोनिवि पीआईयू के 80 मजदूर व इंजीनियर लौट गए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal