Breaking News

चीला सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जनवरी, 2024)

ऋषिकेश की चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव आज गुरुवार सुबह नहर का पानी कम होने पर मिल गई है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की लिखित तहरीर पर थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, वार्डन की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

बता दें कि राजाजी प्रशासन को ये वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-