Breaking News

बड़ी खबर: भाजपा विधायक ने एसडीएम को लगाई कड़ी फटकार, अतिक्रमण का मामला,अफसरों में नाराज़गी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जनवरी 2024)

भीलवाड़ा। जिले की बनेड़ा तहसील की एसडीएम नेहा छीपा के तबादले के बाद वायरल हुये एक वीडियो में भाजपा विधायक लालाराम बैरवा उन्हें फटकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन ने इस घटना पर नाराज़गी जताई है। 

युवा महिला अधिकारी एसडीएम छीपा की चर्चा यहां इसलिए हो रही है कि कुछ दिन पहले उनका तबादला हो गया है। दरअसल तबादले के पीछे भाजपा विधायक लालाराम बैरवा की नाराज़गी मानी जा रही है। एक कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण के मामले पर विधायक ने एसडीएम नेहा छीपा को मंच से ही फटकार लगाई थी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग भी एसडीएम के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि, आस-पास कई लोग मौजूद हैं, शाहपुरा विधायक  बैरवा के हाथ में माइक है और वो उनसे कह रहे हैं….नई नौकरी है मैं फिर कह रहा हूं, आप बहस न करें फिर आपको तकलीफ हो जायेगी…आपको पता है आप किससे बहस कर रही हैं? इसके बाद हाथ बांधे खड़ी महिला अफसर उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करती है, लेकिन आस-पास के लोग भी महिला अफसर को कुछ बोलने लगते हैं।

उधर राजस्थान प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव बजाड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बयान जारी घटना को अशोभनीय बताया था।

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में उन्होंने लिखा, सुश्री नेहा छीपा, उपखण्ड अधिकारी बनेड़ा, शाहपुरा के साथ एक बैठक में उपस्थित माननीय विधायक शाहपुरा द्वारा सरेआम धमकाते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। फील्ड में कार्यरत अधिकारियों विशेषकर महिला अधिकारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाना पूर्णतः अशोभनीय है तथा ऐसी परिस्थितियों में फील्ड में राजकीय कार्य किया जाना बहुत ही कठिन हो जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-