@शब्द दूत ब्यूरो (30 दिसंबर 2023)
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम के 40 वार्डों में पांच मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के निर्देश अनुसार नगर निगम के 40 वार्डों में पांच मंडलम अध्यक्ष मंसूर अली मंसूरी , आनंद कुमार , मनोज पंत , रामचंद्र तिवारी , पार्षद फिरोज हुसैन को मनोनीत किया गया है।
इन मंडलम अध्यक्षों का कार्य अपने-अपने वार्डों में जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे । कुल 40 वार्डों में प्रत्येक आठ वार्ड में एक मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
