Breaking News

काशीपुर: तंत्र मंत्र के चलते हुई दोनों बहनों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर 2023)

काशीपुर। लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कालोनी में हुये दो सगी बहनों की हत्या के पीछे पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। एक शव तो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि आज सुबह ख़ालिक़ कालोनी में अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी मच गई। एस पी अभय सिंह और सी ओ वंदना वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके पर निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन 19 वर्ष,व यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। एस पी अभय सिंह के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं।

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। वही बीती रात वह अपने एक बेटे को लेकर मजार पर सोया था। वही से वह ग़ायब हो गया। अली हसन का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। 

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-