@शब्द दूत ब्यूरो (08 नवंबर, 2023)
प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आठ और नौ नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पर्वतीय इलाक़ों में बारिश होने से मैदानी इलाक़ों में ठंड बढ़ सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal