Breaking News

मार्निंग वॉक पर फिर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर मिले स्थानीय लोगों से

@शब्द दूत ब्यूरो (01 नवंबर 2023)

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह विभिन्न अवसरों पर उत्तराखंड में अनेक शहरों में मार्निंग वॉक करते नजर आते हैं। इन दिनों अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने इस क्रम को जारी रखा।

अहमदाबाद में आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-