@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2023)
काशीपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार जसपुर व काशीपुर पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।
जसपुर क्षेत्रांतर्गत गढ़ीनेगी में मन की बात कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिष्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं करनपुर में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत श्री बिष्ट काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीपस्थ संजीवनी हॉस्पिटल आये, जहां एमडी मुकेश चावला वह मनीष चावला समेत समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत सत्कार किया। यहां से वे जसपुर बस स्टैंड के सामने स्थित जीवनरेखा सिटी स्कैन सेन्टर ग्रे। यहां भी तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया।
बाद में रामनगर रोड स्थित एक होटल में उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने उनका स्वागत किया। वहीं, भाजपाईयों ने तलवार भेंट की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, पार्षद जगत बिष्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री अमन बाली, उत्तरांचल पंजाबी महासभा महानगर अध्यक्ष मुकेश चावला, अमरपाल, हरप्रीत सिंह सेठी, विक्की चड्डा, सचिन नाडिग एडवोकेट समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश की धामी सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। कहा कि आगामी दिनों प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में बसे ग्रामों में विकास कार्य कर लोगों को रोका जाएगा, क्योंकि आज यातायात सुचारु न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र से लोग काफी ज्यादा पलायन कर रहे हैं। पलायन रोकने के लिए सरकार अथक प्रयासों में जुटी है ।
यहां से भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता के प्रतिष्ठान पर गये। यहां भी भाजपाईयों वह अन्य ने उनका जोरदार खैरमकदम किया। जसपुर खुर्द स्थित पूर्व प्रधान आनंद कुमार एडवोकेट एवं पार्षद अनिल कुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां भी उनका जोरदार स्वागत हुआ।
चैती चौराहा पर राष्ट्रीय सिख संगत के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री बिष्ट का स्वागत किया। इस दौरान सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष स. सुखविंदर सिंह सुक्खा ने कहा कि सड़कें देश की रीढ़ होती हैं, लिहाजा सड़कों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। इस पर श्री बिष्ट ने इस हेतु उपस्थित जनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की कोताही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसी दौरान भाजपा के अग्रपाल यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महत्वपूर्ण पद मिलने पर सामान्य कार्यकर्ताओं की बात भी गंभीरता से सुनी जानी चाहिए, ताकि जनसमस्याओं का समय से निस्तारण हो सके। जिस पर श्री बिष्ट ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रहेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा बताई जाने वाली जनसमस्याओं का निस्तारण कराने को ले प्रतिबद्ध रहेंगे।
यहां सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खा, अग्रपाल यादव, आरपी राय, अतुल अग्निहोत्री, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, मोहन बिष्ट, राम सिंह, बलजिंदर सिंह, रजत बाजवा, अर्जुन सिंह, बिजेंद्र पाल, गुरबक्श सिंह, अजय पाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, लाखन सिंह, करण भारद्वाज, वरुण सहरावत आदि थे। पूर्व विधायक चीमा के आवास पर भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) राज्य स्तरीय अनुसरण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का स्वागत किया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



