@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर 2023)
काशीपुर। अवैध खनन के विरुद्ध तहसीलदार की सख्ती से बोखलाये खनन माफियाओं ने तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव कर उन्हें मारने की कोशिश की। इस हमले में तहसीलदार तो सुरक्षित है लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे टूट गये हैं। इस बीच तहसीलदार के चालक ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी दौड़ाकर तहसीलदार को बचाया। मामले में तहसीलदार ने आईटीआई थाने में तहरीर दे दी है।
तहसीलदार पंकज चंदोला ने शब्द दूत को बताया कि कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अवैध खनन को लेकर अभियान छेड़ रखा है और कई वाहन जो अवैध खनन में लगे थे उन्हें सीज करने की कार्रवाई की।
अपने इसी अभियान के तहत वह रात में टांडा दभौरा व जैतपुर घोसी में खनन वाहनों की चेकिंग के लिए पीआरडी जवान अंकुर व विवेक को लेकर पहुंचे। मौके पर उन्होंने उन्होंने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को सीज कर दिया । सीज डंपर को एक क्रशर में खड़ा करा दिया। इस कारवाई के बाद जब वह लौटे कि जैतपुर रोड पर उनकी गाड़ी के पीछे 50-60 संदिग्ध मोटरसाइकिल लग गईं। जैसे ही उनकी गाड़ी कच्चे रास्ते पर पहुंची तो उनकी गाड़ी पर एक पत्थर आकर लगा। और उसके बाद लगातार कई पत्थर उनकी गाड़ी पर गिरे। इससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए।
तहसीलदार पंकज चंदोला ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पूरी घटना से अवगत करा दिया है। मामले की तहरीर पुलिस को भी दी गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



