Breaking News

हरिद्वार: उत्तराखंड में फिल्म अभिनय प्रशिक्षण संस्थान खोले सरकार, बालीवुड अभिनेता नीरज नेगी ने दिया सुझाव

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर 2023)

हरिद्वार। अक्षय कुमार अभिनीत मिशन रानीगंज में बांकेलाल की भूमिका कर चर्चा में आये काशीपुर निवासी नीरज नेगी का मानना है कि उत्तराखंड में अभिनय प्रशिक्षण संस्थान खोलने की दरकार है और राज्य सरकार इस ओर पहल करे।

हरिद्वार में आयोजित एक निजी चैनल के हरिद्वार कान्क्लेव 2023 में नीरज नेगी ने अपनी राय रखी। नीरज ने जहां उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड की सरकार की सराहना की वहीं नीरज नेगी ने राज्य की अभिनय प्रतिभाओं को और अधिक तराशने के लिए राज्य सरकार को यहां ड्रामा स्कूल खोलने का सुझाव दिया।

नीरज ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड सरकार ड्रामा स्कूल खोलकर अभिनय प्रदर्शन व कला के क्षेत्र में  ठोस कदम उठाए । नीरज ने कहा कि  इससे राज्य के युवाओं को अभिनय, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, फोटोग्राफी, विशेष प्रभावों जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी और राज्य की अभिनय कला प्रतिभा को एक नया आयाम मिल सके।

उत्तराखंड की धामी सरकार की सराहना करते हुए नीरज नेगी ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का केंद्र बनने की दिशा में शानदार काम कर रहा है और इसका पूरा श्रेय उत्तराखंड सरकार को जाता है। यद्यपि नीरज ने राज्य में इस क्षेत्र में विशेषज्ञ बढ़ाने पर भी जोर दिया।

नीरज नेगी ने कहा कि फिल्म उद्योग से जहां राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं प्रतिभासंपन्न कलाकारों के साथ साथ फिल्म निर्माण से जुड़ी अन्य विधाओं में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान नीरज नेगी के साथ फिल्म अभिनेत्री अनुकृति गुंसाई भी थीं।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-