Breaking News

उत्तराखंड: उद्यान घोटाले में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का नाम आने से मचा घमासान

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्तूबर, 2023)

उत्तराखंड में रानीखेत से बीजेपी विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल का नाम उद्यान घोटाले में आने के बाद राज्य की राजनीति में घमासान मच गया है। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर अब बीजेपी विधायक के घपले की जांच सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट ने कल ही पूरे घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है और आदेश की कॉपी में ही प्रमोद नैनवाल के नाम का जिक्र है। घोटाले में विधायक प्रमोद नैनवाल और उनके का नाम आने पर उत्तराखंड में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने विधायक और सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी ने भी अपने विधायक से जवाब तलब किया है।

घोटाले में बीजेपी विधायक का नाम जुड़ने के साथ ही अब कांग्रेस के निशाने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी आ गए हैं। मंत्री इन दिनों मैक्सिको में हैं‌ और उत्तराखंड में उनका इस्तीफा मांगा जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री गणेश जोशी ने इस मामले पर पहले पर्दा डालने की कोशिश की और शिकायतों को भी अनदेखा किया लिहाजा मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-