@शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2023)
देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान राज्य में तापमान की कमी के चलते ठंड बढ़ जायेगी।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शाम को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। उन्होंने चार धाम यात्रियों को भी इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
विक्रम सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी वजह से तापमान गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह से मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन राज्य में तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी आ सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



