काशीपुर । यहाँ ब्लाक कार्यालय में पंचायत चुनाव के नामांकन खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत के लिए अलग अलग काउंटर लगाये गये थे। 19 सितंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जायेगी। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए 209 नामांकन पत्र खरीदे गये। ब्लॉक से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 77, ग्राम प्रधान के लिए 90 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 42 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। कुल बिके नामांकन पत्रों में आरक्षित पदों के लिए 90 तथा अनारक्षित पदों के लिए 119 हैं। 

Check Also
हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में
🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal