@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)
कनाडाई प्रधानमंत्री की भरी भीड़ के सामने एक शख्स ने अपमान कर डाला। प्रधानमंत्री के अपमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुडो से एक व्यक्ति ने भरी भीड़ में कैमरे के सामने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं आपसे हाथ नहीं मिला रहा। आपने कनाडा की ऐसी-तैसी कर दी। इस व्यक्ति को सुनकर ट्रूडो का चेहरा ही उतर गया। कनाडा के प्रधानमंत्री शख्स को कोई जवाब नहीं दे पाए और आखिरकार वहां से चलते बने।
ट्रूडो की बेइज्जती सबके सामने इससे पहले शायद इस अंदाज में कभी किसी ने नहीं की रही होगी। ट्रूडो ने पूछा कि मैंने किस तरह से देश को बर्बाद कर दिया। इस पर व्यक्ति ने कहा कि इस देश का हाल आपने ऐसा कर दिया है कि सब बेहाल हैं। क्या यहां कोई घर खरीद सकता है? व्यक्ति यहीं नहीं रुका। उसने लोगों से कार्बन टैक्स वसूलने पर भी खूब खरी खोटी सुनाई।
गुस्से से आग बबूला व्यक्ति ने कहा कि अब खुद कार्बन उत्सर्जन वाली गाड़ियों से चल रहे हैं और यहां लोगों से कार्बन टैक्स वसूल रहे हैं। व्यक्ति ने कहा कि आप लोगों के पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। इस पर ट्रूडो ने कहा कि इस पैसे को हम आप जैसे लोगों के दे रहे हैं। शख्स ने इस बात को खारिज कर दिया। उसने सवाल किया कि लोगों के पैसे से यूक्रेन को 10 बिलियन डॉलर की मदद आप दे रहे हैं। यह कनाडाई टैक्सपेयर्स का पैसा है। व्यक्ति ने कहा कि आप इस पैसे को यूक्रेन भेज रहे हैं। एक ऐसे शख्स को पैसे दे रहे हैं, जो खुद अपने देश के लोगों का कत्लेआम करवा रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



