@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)
हल्द्वानी। आज फिर उत्तराखंड में सुबह 11.29 बजे भूकंप से लोग दहल गये।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व नैनीताल के हल्द्वानी में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से कुछ ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



