Breaking News

दुखद:उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्तूबर, 2023)

चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक टेम्पो के नीचे कुचल गए। चमोली निवासी दीपक कुमार और दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-