Breaking News

बड़ा हादसा: 33 स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी,18बच्चे बचाये,बाकी लापता, तलाश जारी, देखिये वीडियो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर, 2023)

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसे में 33 स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव बागमती नदी के गायघाट क्षेत्र में पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब 18 बच्चों को सुरक्षित बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

ये हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल करीब एक दर्जन बच्चे लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और वहां के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही हादसे में हताहत होने वालों के परिजनों को सरकारी मदद का भी ऐलान किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-