@शब्द दूत ब्यूरो (29 अगस्त 2023)
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज देश में मंहगाई से बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रूपए की कटौती की घोषणा की है।
आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं को अब घरेलू गैस सिलेंडर 200 रूपए सस्ता मिलेगा। गैस की कीमतों में कमी का फायदा देश के 33 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं 75 लाख गैस सिलेंडर उज्जवला योजना के तहत दिये जायेंगे।