@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त 2023)
काशीपुर। प्रशासन की लापरवाही कहें या बारिश की मार से आई आपदा, लेकिन आखिरकार बार बार की चेतावनी के बावजूद शहर में शिव मंदिर की दीवार ढह गई।
मधुवन नगर वार्ड नंबर 12 में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है वहीं नागेश्वर मंदिर भी लगभग ढहने की कगार पर है। इस मंदिर में दरारें आने के बाद भी कोई माकूल व्यवस्था नहीं की गई और इसी लापरवाही का परिणाम देखते देखते मंदिर ढहना शुरू हो गया।
बता दें पिछले कई दिनों से बारिश की वजह से ढेला नदी उफान पर है। इस वजह से आधा दर्जन मकान अब तक ढह चुके हैं। यहां स्थित नागेश्वर मंदिर भी खतरे की जद में आ गया था। सिंचाई विभाग द्वारा पिंचिंग का काम किया जा रहा था जो कि बीच में रोक दिया गया था। हालांकि कुछ समाजसेवियों ने अपनी ओर से पत्थर आदि उपलब्ध करवायें थे ताकि पिचिंग कार्य जारी रह सके।
पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर मधुवन नगर में ढेला नदी से हो नुकसान को लेकर लंबे समय से चेता रहे थे। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जरूर लेकिन मकानों के साथ मंदिर को भी ढहने से बचा पाने में कामयाब नहीं हो पाये। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि चुने गए जनप्रतिनिधियों ने मधुवन नगर जाकर हालात की गंभीरता को समझने का प्रयास ही नहीं किया। जिसका परिणाम वहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
