Breaking News

काशीपुर: चिकित्सकों की राष्ट्रीय संस्था “इमलिया”की प्रथम गोष्ठी का आयोजन संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2023)

काशीपुर। इमलिया की प्रादेशिक स्तर की प्रथम गोष्ठी बीते रोज यहां रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई।

बता दें कि इमलिया, राष्ट्र स्तरीय चिकित्सकों की एक संस्था है जो चिकित्सकों की कानूनी व मेडिको लीगल समस्यायों के लिए संघर्षशील रहती है। इसकी फैकल्टी में चिकित्सक अपनी मेडिकल शिक्षा के अतिरिक्त कानून की शिक्षा में भी पारंगत होते हैं । जैसे कि LLB, LLM आदि । काशीपुर के डा. अनुराग वर्मा (MD medicine ) के अतिरिक्त कानून में LLB LLM डिग्री लिये हुये है।

गोष्ठी में उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष काशीपुर के डा ए के सिरोही व सचिव देहरादून के डा वी पी त्यागी, संस्था के फाउंडर अध्यक्ष महाराष्ट्र के डा सतीश तिवारी मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ से डा नीरज नागपाल,मेरठ से डा आर सी भाटिया, काशीपुर से अनुराग वर्मा (संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुग्राम से डा आशीष जैन विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित थे।

गोष्ठी का सफल प्रबंधन काशीपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा रवि सिंघल चेयरमेन, डा .एस पी गुप्ता उप चेयरमेन व डॉ आर के शर्मा सचिव के दिशा निर्देश में हुआ।

इस अवसर पर गोष्ठी में आयोजित प्रबंधन ने प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों डा ए के गोयल , डा वी के छाबड़ा डॉ अरविन्द शर्मा, डा ए के सिरोही, डा रवि सिंघल व वर्तमान अध्यक्ष डॉ चन्द्र शेखर जोशी को सम्मानित किया।

गोष्ठी में विशिष्ट वक्ताओं ने विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रक्खे, मु अतिथि डॉ तिवारी व डॉ नीरज नागपाल ने संस्था की सदस्यता अभियान के लिए आवाह्न किया। ज्वलंत विषय जेनरिक मेडिशन पर वरिष्ट पैनल जिसमें दिल्ली के डॉ सुरेश विशिष्ट, ए एस जग्गी, डा हेमन्त गगोलिया आदि ने अपने विचार रखे। गोष्ठी का सफल संचालन हिसार से युवा सदस्य सोनल महरोत्रा ने किया। गोष्ठी में देश प्रदेश से आये प्रतिनिधियों ने जोर-शोर से हिस्सा लेकर गोष्ठी को सफल बनाया इसके लिए प्रबंधन कमेटी ने सबका आभार व्यक्त किया, सहयोग के लिए होटल स्टाफ, फार्मा कंपनियों, व प्रेस का भी आभार व्यक्त किया।

 

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-