Breaking News

काशीपुर: ढेला नदी के किनारे मंदिर से लेकर मकान तक खतरे की जद में, लगातार गिर रहे मकान, क्या कहते हैं लोग देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अगस्त 2023)

काशीपुर। ढेला नदी के किनारे बसे हुए मकान गिर रहे हैं। अनेक मकानों में दरारें आ गई हैं। लोग अपने मकान खाली कर रहे हैं। आज दिन में भी एक मकान ढह गया।

उधर प्रशासन लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि यहां रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा चार दिन पहले चेतावनी दे चुका था।लेकिन वहां कुछ लोग नाराज़ दिखाई दिये। खासकर जनप्रतिनिधियों के मौके पर न पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश है। यहां नागेश्वर मंदिर की दीवारों में भी बड़ी बड़ी दरारें आ गई है ऐसे में मंदिर को भी खतरा बढ़ गया है। मंदिर में ताला लगा दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना को रोका जा सके।

फिलहाल मौके पर पिंचिंग का काम किया जा रहा है।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-