@शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2023)
काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी के मामले में यहां अधिवक्ता मोर्चा खोलने जा रहे हैं। गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए आडियो वायरल करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। आज बार एसोसिएशन की एक आम सभा में अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया।
सभा का मुख्य विषय एक ओर पर्वतीय समाज के आदर और सम्मान जताया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पर्वतीय समाज का सम्मान बार एसोसिएशन एवं में स्वयं भी हृदय से करता हूं ।
बार एसोसिएशन की उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही ह। एसोसिएशन ने सद्भावना के लिए कार्य किया है। एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत रहे जिन्होंने हमारी बार एसोसिएशन की नींव को रखा हम उनको बार-बार नमन करते हैं और हमारी एसोसिएशन में तमाम पर्वतीय समाज के अधिवक्ता भी मौजूद है जो सब मिलकर अच्छे समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हैं।
वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अवैध गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या विधि कार्यवाही की जाए साथी जो विधि का उल्लंघन पुलिस कर्मचारियों के द्वारा किया गया है उनके खिलाफ क्या कार्यवाही की जाए? इस पर भी विचार किया गया।
आम सभा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में व सचिव प्रदीप चौहान के संचालन में बार एसोसिएशन के सभागार में हुई। सभा में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड हरीश नेगी रहे।
मुख्य रूप से सभी वक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी का घोर विरोध करते हुए निंदा की साथ ही कहा कि जिस तरह से एसोसिएशन अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई उससे प्रतीत होता है कि पुलिस द्वारा नियोजित ढंग से कार्यवाही की गई इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है यहां तक की माननीय उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के प्रतिपादित सिद्धांतों का भी उल्लंघन किया गया इसी कारण माननीय सिविल जज जूनियर डिविजन करिश्मा डंगवाल द्वारा पुलिस द्वारा प्रस्तुत किया गया रिमांड खारिज कर दिया गया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की पुलिस कर्मी द्वारा सद्भावना बिगड़ने के लिए ऑडियो वायरल किया गया उसके खिलाफ 153a की तुरंत कार्यवाही हो साथ ही एसोसिएशन द्वारा शीघ्र उन लोगों के लाभ खिलाफ समुचित विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जिन्होंने विधि का उल्लंघन किया है।
सभा में बोलते हुए बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी ने कहा की पुलिस की विधि विरुद्ध कार्यवाही की जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है।
बार एसोसिएशन के सचिव प्रदीप चौहान ने सब का आभार प्रकट करते हुए कहां की एसोसिएशन किसी प्रकार का असंवैधानिक दबाव स्वीकार नहीं करेगी जो भी करेगी संविधान के अनुकूल करेगी हम सभी समुदायों का सम्मान करते हैं। सभा में अधिवक्ता आनंद रस्तोगी, नरेंद्र यादव ,वीरेन्द्र चौहान ,उमेश जोशी ,ओम प्रकाश अरोड़ा ,राजाराम, दिनेश शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा ,विपिन अग्रवाल ,अनिल शेरावत आदि ने अपने विचार रखे ।
इस मौके पर बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य हरीश नेगी, संजय चौधरी ,प्रदीप चौहान ,शैलेंद्र कुमार मिश्रा ,अनिल शर्मा, भास्कर त्यागी ,अमृतपाल सिंह,अमन राणा, अनूप बिश्नोई,धर्मेंद्र, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
