मुंबई। मशहूर फिल्म अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का पांच महीने में ही कांग्रेस से मोह टूट गया। गुटबाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।
याद दिला दें कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा में बुरी तरह से हार गई थी। इससे पहले उर्मिला ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की वजह से केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद होने के चलते उन्हें अपने ससुराल वालों की खबर नहीं मिल पा रही है। उर्मिला की शादी मोहसिन अख्तर मीर से हुई है। वह कश्मीर से ताल्लुक रहते हैं।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal