बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इस दुस्साहसी वारदात से पता चलता है।
@शब्द दूत ब्यूरो (04 अगस्त 2023)
फिरोजाबाद। दहेज से जुड़े मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती शाम हुई इस घटना से यहां हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 3 अगस्त की शाम सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा दहेज से जुड़े मामले की जांच कर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बदमाशों उन्हें गोली मार दी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। एसएसपी आशीष तिवारी पहुंचे ने बताया कि पुलिस टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal