Breaking News

देहरादून पहुंचे बीएल संतोष, बैठक के बाद कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड की धामी कैबिनेट में विस्तार के साथ ही फेरबदल को लेकर भी बातचीत फाइनल स्टेज पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की सरकार अपनी छवि पूरी तरह से पाक साफ रखना चाहती है लिहाजा राज्य सरकार के दामन पर लगे हर दाग को भी साफ करने की तैयारी है।

इसी के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष उत्तराखंड के दौरे पर हैं। देहरादून में वो संगठन की अहम बैठक लेंगे और सरकार के कामकाज का भी फीडबैक लेंगे। इसके अलावा बीएल संतोष देहरादून में संघ के दफ्तर भी जाएंगे। माना जा रहा है कि संघ के फीडबैक के बाद ही कैबिनेट विस्तार और फेरबदल पर आखिरी मुहर लगेगी।

माना जा रहा है कि कैबिनेट में बदलाव तय है और इंतजार सिर्फ औपचारिक ऐलान का है। फिलहाल, बीजेपी हर रणनीति 2024 के लिहाज से बना रही है, लिहाजा ऐसे मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जिनकी वजह से सरकार और संगठन को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। विवादों में रहे मंत्रियों को कैबिनेट से हटा कर नई जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे जनता के बीच सरकार को लेकर जो नाराजगी है उसे दूर किया जा सके।

पार्टी संघ से जुड़े अनुभवी और युवा विधायकों को कैबिनेट में शामिल कर सकती है जिससे सरकार नई ऊर्जा के साथ काम करती नज़र आए। सुस्त रफ्तार से काम करने वाले मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। सरकार में कैबिनेट के फिलहाल चार पद खाली हैं। मगर माना जा रहा है कि फिलहाल तीन पद ही भरे जाएंगे यानि तीन विधायकों का तो मंत्री बनना तय है, इसके अलावा कितने मंत्रियों को हटाया जाएगा इस पर भी सबकी नज़र है क्योंकि जो मंत्री हटाए जाएंगे उनके बदले नये चेहरों को सरकार में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-