Breaking News

एक बार फिर धामी चले दिल्ली, लोकसभा सांसदों की बैठक होगी, कैबिनेट विस्तार , दायित्व वितरण की अटकलें तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड में कैबिनेट फेरबदल और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। आलाकमान के भाजपा नेताओं को दिल्ली तलब करने के बाद राज्य की राजनीति में खुसफुसाहटों का दौर चल निकला है। इस सियासी हलचल के बीच दायित्वों की आस लगाए बैठे नेताओं की निगाहें आलाकमान की ओर एक बार फिर टिक गई है।

25 जुलाई यानि मंगलवार को उत्तराखंड बीजेपी के सभी सांसदों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। जिसमें मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल होंगे। धामी आज ही दिल्ली रवाना‌ होंगे और 25 जुलाई की बैठक के बाद वापस देहरादून लौटेंगे। केंद्र में भी कैबिनेट रिशफल की अटकलें हैं। ऐसे में उत्तराखंड के सांसदों के साथ होने वाली बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड से फिलहाल एक सांसद अजय भट्ट ही केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। ऐसे चर्चा इस बात को‌ लेकर भी है कि क्या उत्तराखंड के कोटे में एक और मंत्री आएगा? या अजय भट्ट का कद बढ़ाया जाएगा या किसी दूसरे सांसद‌ को मौका दिया जाएगा?

माना जा रहा है कि बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार और संगठन के साथ तालमेल के साथ साथ सांसदों को जमीन पर उतरकर सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

उत्तराखंड कैबिनेट में अभी भी चार पद खाली हैं और लंबे अर्से से इन्हें भरे जाने की अटकलें भी चल रही हैं। लिहाजा दिल्ली की बैठक में इस पर भी फाइनल डिसीजन होने की उम्मीद है। अब सवाल यही है कि इस बार क्या मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लगेगी या एक बार फिर इंतजार ही करना पड़ेगा!

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-