@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई, 2023)
सरकारें कैसे किसी मामले को लटकाती हैं या किस प्रकार कमेटियां गठित कर मामले को लंबा खींचा जाता है, इसका उदाहरण उत्तराखंड कांग्रेस के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को फोन पर बताया। हरक रावत ने गाड़ी में बैठे-बैठे मंत्री को फोन किया और बताया कि काम कैसे किया जाता है और मामले को कैसे लंबा खींचा जाता है।
दरअसल, हरक रावत ऋषिकेश आईडीपीएल में रह रहे लोगों को घर खाली कराए जाने का आदेश रुकवाने के लिए मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से बात कर रहे थे। हरक ने कहा कि बारिश का सीजन जब तक है तब तक आईडीपीएल में बुलडोजर न चलाया जाए। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को फोन पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने इस मसले पर डीएम से बात की है, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही, डीएम ने सीधे कहा कि ऊपर से कहलवा दो यानि सीएम से कहलवा दो।
अब उलझन है कि मंत्री के फोन करने के बाद भी आईडीपीएल में रह रहे लोगों को फौरी राहत मिलेगी या नहीं। मगर हरक ने प्रेम चंद अग्रवाल को जो बातें बताईं वो बड़ी दिलचस्प हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal