@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2023)
गाजियाबाद। आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मेरठ जिले से खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे एक परिवार की कार को गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से टीयूवी कार के परखच्चे उड़ गए।
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र का निवासी एक परिवार आज खाटू श्याम के दर्शन के लिए टीयूवी कार से जा रहा था। गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ हाईवे पर विजयनगर फ्लाईओवर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में नरेंद्र यादव (45),नरेंद्र की पत्नी अनीता (42),नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव (42),धर्मेंद्र की पत्नी बबिता (38),नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12),नरेंद्र का बेटा करकित (15),धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7),धर्मेंद्र का बेटा आर्यन (8) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal