Breaking News

बड़ी खबर – विक्रम लैंडर का पता चला, संपर्क साधने की कोशिश

बेंगलुरु। एक अच्छी खबर आ रही है। इसरो ने चांद पर  विक्रम लैंडर की स्थिति का पता  लगा लिया है। जानकारी मिली है कि आर्बिटर  ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है।वह  लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर पड़ा है। लेकिन उससे संचार स्थापित नहीं हो पाया है।  ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है।

इस उत्साहजनक जानकारी के बाद विक्रम लैंडर को मैसेज भेजने की कोशिश इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा जारी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विक्रम लैंडर का कम्युनिकेशन आन हो जायेगा। 

बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के  सिवन ने  भी इस बात की पुष्टि की है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) से विक्रम लैंडर की तस्वीर ली जाएगी।  यह कैमरा चांद की सतह पर 0.3 मीटर यानी 1.08 फीट तक की ऊंचाई वाली किसी भी चीज की स्पष्ट तस्वीर ले सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-