@शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई 2023)
काशीपुर । कूंडा थाना क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश के चलते ग्राम मिस्सरवाला में एक मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। एक 18 वर्ष युवती भी घायल हो गयी जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार युसुफ अली तत्काल मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार जसपुर रोड स्थित ग्राम मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद (60) पुत्र स्व. वजीर शाह का मकान शनिवार, रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे मकान भर हराकर गिर गया। जिससे मकान स्वामी नसीर अहमद तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशाह गंभीर रूप से घायल हो गई।
देर रात जब मकान गिरा तो उससे हुई तेज आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में गांववासी मौके पर इकट्ठा हो गए। तहसीलदार अपने सहयोगियों के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से दबे लोगों को मलवे में दवे लोगों को बाहर निकाला । जब तक नसीर व उनकी पत्नी मोहम्मदी की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल युवती को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाज़ुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती की हालत नाज़ुक बताई जा रही । मृतक दंपति के पांच पुत्र रईस, लईक, निसार, शकील व नासिर सब विवाहिता है ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal