@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2023)
काशीपुर। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में आज सुबह मिले युवक के शव को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस चौकी के सामने शव को रख दिया। आक्रोशित लोगों की इस कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और आक्रोशित लोगों को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जायेंगे।
बता दें कि प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में आज सुबह तीन दिन से लापता युवक प्रदीप थापा पुत्र भगत सिंह का शव एक नाले में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
मृतक के भाई संजय बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि भाई प्रदीप थापा हाल निवासी ग्राम धनौरी पटटी प्रतापपुर तीन जुलाई की रात के 08 बजे अमरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्री मलकीत सिंह निवासी ग्रम धनौरी पटटी प्रतापपुर अपने लाल कलर की प्लेटिना मोटरसाईकिल से बैठाकर थारी तहसील रामनगर जिला नैनीताल में किसी व्यक्ति से काम के बहाने अपने साथ बैठाकर ले गया था । उस समय प्रदीप के पास लगभग 50000 /- रुपये पचास हजार रुपये थे । जब वह रात भर घर नही आया तो इधर उधर जानकारी ली और अमरजीत सिंह उर्फ सोनू के घर पर जा कर अपने भाई के बारे में पूछताछ की।
इसकी सूचना 4 जुलाई को 02:30 बजे पुलिस चौकी प्रतापपुर में दी। पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ सोनू को बुलाकर पूछताछ की । अमरजीत सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि मैने प्रदीप थापा को गौशाला मोड़ कबाड़ी की दुकान के सामने उतार दिया था। जिस पर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ कबाड़ी दुकान के आस पास देखा लेकिन कोई पता नही चला । परिवार उसे इधर उधर खोजने लगे कि आज सुबह प्रातः सुबह लगभग 08 बजे अमन व पवन गौशाला मोड़ प्रतापपुर पुलिस चौकी जा रहें थे कि रोड के किनारे प्रदीप थापा का शव देखा।
परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर में खुली हुई व गुम चोटे है। संजय बहादुर ने कहा कि अमरजीत सिंह उर्फ सोनू पूर्व मे उधार पैसे ले रखे है। पैसों को लेकर पूर्व में भी कई बार गाली गलौच हुई थी । परिजनों ने तहरीर में अमरजीत सिंह दो एक अन्य पर प्रदीप थापा की हत्या का आरोप लगाया है। भाई की हत्या अमरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्री मलकीत सिंह न ही की है। तहरीर के मुताबिक इस हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हैं।
पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब आक्रोशित लोगों शव पुलिस चौकी के आगे से हटाने को माने। फिलहाल मौके पर स्थिति पुलिस ने संभाल ली है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal