Breaking News

बड़ी खबर:धामी कैबिनेट का नया स्वरूप, कौन होगा अंदर और कौन बाहर? कई विधायक लगाए हैं टकटकी, क्या काशीपुर के हाथ इस बार भी रहेंगे खाली ?

@विनोद भगत

(05 जुलाई, 2023)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसको अपनी टीम में शामिल करेंगे और कौन होगा बाहर, इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा काफी तेज है। दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे नेताओं के साथ धामी की मुलाकात के बाद अटकलों का दौर रफ्तार पकड़ चुका है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कैबिनेट से बाहर होना तय माना जा रहा है अगर सूत्रों की माने तो। संभवतः बाहर होने वाले मंत्रियों को कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में सीएम धामी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार के कामकाज और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा तो की ही, साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी अहम चर्चा हुई बताई जा रही है। धामी ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा। इसके साथ ही कैबिनेट फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

माना जा रहा है कि कुछ नये चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा और विवादित मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वैसे भी कैबिनेट में फिलहाल चार पद खाली हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि चारों पद भरे जाएंगे या कुछ सीट एक बार फिर खाली छोड़ दी जाएंगी।

फिलहाल मंत्री बनने की हसरत पालने वाले कई विधायक हैं। विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, राजपुर रोड से खजान दास, कोटद्वार से ऋतु खंडूरी, गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी, हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक, डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत समेत कई विधायक हैं जो मंत्री बनने की रेस में शामिल हैं। हालांकि काशीपुर को इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल होने से मायूसी ही हाथ लगेगी।

आलाकमान की मेहरबानी किस पर होगी इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। दूसरी और कुछ सीनियर मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने की चर्चा भी तेज है। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत कुछ मंत्रियों का बाहर होना तय माना जा रहा है।  सुस्त काम करने और विवादों की वजह से सरकार की बदनामी कराने वाले मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश में मारपीट के मामले को लेकर पहले विवादित रह चुके हैं। अब बीते रोज काशीपुर में नगर निकायों की समीक्षा बैठक में महापौर के साथ उनके व्यवहार को लेकर भी विवाद हो चुका है।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार की छवि को साफ सुथरा करने और जनता की नाराजगी दूर करने के लिए फेरबदल किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-